फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण चीन सागर पर अहम फैसला आने से पहले ड्रैगन ने समंदर में झोंकी ताकत

Sun, 10 Jul 2016 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
दक्षिण चीन सागर को लेकर अंतर्राष्ट्रीय अदालत में चल रहे मुकदमे से बेपरवाह ड्रैगन ने आग्नेय अस्त्रों से खूब आग उगली। चीन ने एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन कर दुनिया को हैरान किया। 
विज्ञापन


दक्षिण चीन सागर वाले इलाके पर दावेदारी को लेकर अंतर्राष्ट्रीय अदालत में मुकदमा चल रहा है। विवादित जगह पर चीन को अक्सर सेंधमारी करते देखा जाता है।  

दक्षिण चीन सागर में ड्रैगन ने अब तक की सबसे बड़ी फायर ड्रिल की। 

इस युद्धाभ्यास पर चीन ने सफाई भी दी है, चीन की तरफ से कहा गया है कि ये कोई खास फायर ड्रिल नहीं, बल्कि उसका रुटीन का काम था।
विज्ञापन

चीन का अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास

चीन की पीएलए नेवी ने इस युद्धाभ्यास को अंजाम दिया। इस दौरान तोप-गोलों, फाइटर जेट, हेलीकॉप्टरों, पनडुब्बियों के जरिए की गई फायर ड्रिल की तस्वीरे रिलीज की गईं।

हॉन्गकॉन्ग आधारित समाचार पत्र साउथ चाइना मोर्निंग पोस्ट के मुताबिक चीन का ये अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास था। 

इस युद्धाभ्यास के दौरान ज्यादातर फोकस हवाई हमलों को और समंदर के जरिए युद्ध हमलों को अंजाम देने पर था। 

चीन की मानें तो इस युद्धाभ्यास में किसी तीसरी पार्टी को लक्ष्य नहीं बनाया गया था। लेकिन जिस तरह युद्धाभ्यासों में युद्ध का साजों-सामान इस्तेमाल किया जा रहा है, उससे चीन के खतरनाक इरादे जाहिर होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें