फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 900 टन शराब देकर कंपनी ने चुकाया बैंक का लोन

Tue, 28 Aug 2018 10:19 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जब भी कोई कंपनी किसी बैंक से लोग लोन लेती है तो उसे वो लोन चुकाना होता है। यहां बात पैसे की हो रही है। पैसा लेने के बाद उसे चुकाने के लिए भी पैसा ही देना होता है। लेकिन चीन में बैंक का लोन चुकाने का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां सिचुआन में एक कंपनी ने बैंक का कर्ज चुकाने के लिए 900 टन शराब दी है। कंपनी पर बैंक का 80 लाख युआन (करीब 8 करोड़ रुपये) का कर्ज था। वहीं कंपनी द्वारा बैंक को दी गई इस शराब की कीमत 9.94 लाख युयान (करीब 9 करोड़ 95 लाख रुपये) थी।

विज्ञापन


साल 2016 में बैंक ने जब दिए गए कर्ज का ब्यौरा देखा तो उसे पता चला कि एक शराब की कंपनी है जिसपर बैंक का कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। उस कर्ज को कंपनी चुका भी नहीं रही है।

इसके बाद बैंक ने कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करवाया जिसकी सुनवाई 2 साल तक चली। कोर्ट का फैसला बैंक के हित में आया और कोर्ट ने केंपनी को जल्द से जल्द कर्ज चुकाने के लिए कहा। साथ ही कंपनी से जुड़ी शराब की 4 कंपनियों को नीलाम करने के आदेश भी दिए। कंपनी ने अपना पैसा लौटाने के लिए बैंक के बाहर शराब के बड़े ट्रक खड़े कर दिए।
विज्ञापन


कंपनी पर कोर्ट का आदेश देने के बाद उसे कोई खरीददार नहीं मिल रहा था। जिस कारण कंपनी के पास और कोई रास्ता नहीं रहा। कंपनी ने बैंक से कहा कि वह उसकी 900 टन शराब को अपने कब्जे में रख ले। जिसके बाद कंपनी ने शराब से भरे ट्रक बैंक के बाहर ही खड़े करवा दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें