फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति की मूंछ बनाना इस कार्टूनिस्ट को पड़ा महंगा

Sat, 30 May 2015 09:19 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में एक आर्टिस्ट को राष्ट्रपति शी जिंगपिंग का एक व्यांग्यात्मक कार्टून बनाना मंहगा पड़ गया। इस कार्टूनिसट को चायना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


साऊथ चायना पोस्ट की एक खबर के मुताबिक चीन के शंघाई के फेमस कार्टूनिस्ट दाई जियान्योंग ने चीन की राष्ट्रपति शी जिनपिंग का एक मूछ वाला व्यग्यांत्क कार्टून बनाया और इसे इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया।

इसके बाद चीन में इस कार्टून पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई। कार्टूनिस्ट दाई ने ऐसे व्यंग्यात्मक कार्टून की श्रंखला बनाई जिसमें एक कार्टून चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भी बनाया। दाई जियान्योंग ने इस कार्टून सीरीज का शीर्षक 'चरीसंथेमम फेस' रखा है जिसको कि चीनी भाषा में अभद्र शब्द माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाया कार्टून

दाई ने अपने कार्टून में जिनपिंग टीशर्ट पहने हुए हैं और मूछों में दिखाई दे रहे हैं। जिनपिंग के ये कार्टून कोक की कैन बोटल और सूटकेस पर बनाए गए हैं, जिनमें उन्हें मूछों में दिखाया गया है।

दाई ने यह कार्टून फोटोशॉप का इस्तेमाल कर बनाया है। बाद में उन्होंने यह तस्वीर इंटरनेट पर डाल दी। जिनपिंग को मूछों में दिखाकर कई लोगों ने इस तस्वीर की जबरदस्त आलोचना की।

दाई कार्टूनिस्ट के खिलाफ चायना पुलिस ने शांति भंग करने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उधर कार्टूनिस्ट पर की गई कार्रवाई को चीन मानवाधिकार ने गलत ठहराया है और इसे अभियक्ति की स्वतंत्रता का हनन करार दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें