फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अरबों रुपया फंसा हो तो म्यांमार को क्यों नहीं समर्थन देगा चीन

Wed, 27 Sep 2017 11:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन रोहिंग्या मामले को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा नहीं बनने देना चाहता। अंग्रेजी अखबार के मुताबिक चीन, म्यांमार के रखाइन प्रांत में 7.3 अरब डॉलर के निवेश में जुटा है। अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोहिंग्या का मामला और गंभीर हुआ तो चीन को व्यापारिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


पढ़ें: दुनिया के वो देश जहां चलन में हैं कई आधिकारिक भाषाएं

रखाइन में भारी हिंसा के बाद रोहिंग्याओं ने बांग्लादेश में शरण ले रखी है। रोहिंग्या मसले की वजह से म्यांमार पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन चुका है। अपने व्यापारिक हित के कारण चीन नहीं चाहता कि ये मुद्दा अंतरराष्ट्रीय बने। चीन म्यांमार का समर्थन कर रहा है। 

सिंगापुर के राजारथनम स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज (RSIS) में चाइना प्रोग्राम के असोसिएट रिसर्च फेलो आइरिनी चेन ने बताया कि रखाइन के डीप सी पोर्ट में चीन 7.3 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट कर रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें:  उत्तर कोरिया और अमेरिका को चीन की नसीहत- लड़ना बंद करो

वह इंडस्ट्रियल पार्क और इकॉनामिक जोन तैयार करना चाहता है। रॉयटर्स के मुताबिक चीन डीप सी पोर्ट में 70 से 85 फीसदी शेयर चाहता है। जिससे उसकी वन बेल्ट वन रोड योजना आगे बढ़ेगी और उसे बंगाल की खाड़ी से जोडे़गा। यही कारण है कि चीन म्यांमार का समर्थन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें