फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावत के बयान पर फिर भड़का चीन, बोला- मत उकसाओ वरना मिलेगा करारा जवाब

Wed, 17 Jan 2018 08:10 PM IST
एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
Doklam Dispute
विज्ञापन

चीन ने कहा है कि भारतीय सेना को युद्धोन्माद फैलाने वाले बयान देने से बचना चाहिए। यह भारतीय कूटनीति की अपरिपक्वता को दर्शाता है। अगर भारत इसी तरह उकसाने वाला बयान देता रहा तो चीनी सेना उसे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन


चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय में सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के उस बयान का हवाला दिया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को पश्चिमी सीमा से अपना ध्यान हटाकर उसे उत्तरी सीमा (चीन) पर केंद्रित करना चाहिए और वहां बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लानी चाहिए।
 
इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए अखबार ने कहा है कि लगता है कि भारत दोकलम में मिले सबक को भूल गया है। चीन का मुकाबला करने के लिए भारत को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसलिए बेहतर यही होगा कि वह बीजिंग द्वारा अपनाई गई दोस्ताना नीति पर चलता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें