फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मीडिया का कबूलनामा, हल्के में नहीं आंक सकते भारत की आर्थिक टक्कर

Thu, 11 May 2017 12:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था चीन के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। भारत की अर्थव्यवस्था का हमेशा विरोध करने वाली चीनी मीडिया ने खुद इसे स्वीकारा है। दरअसल, चीन के एक चर्चित थिंक टैंक ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है। उसके मुताबिक जिस तेजी से भारत आगे बढ़ रहा है, कोई शक नहीं है कि जल्द ही वो चीन को टक्कर देने में पीछे रहेगा। इसलिए चीन को अपनी विकास नीति पर विचार करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक अगर भारत वैश्विक निवेशकों को रुझाने के लिए ऐसा माहौल तैयार कर रहा है कि ये चीन के लिए एक चैलेंज से कम नहीं होगा। रिपोर्ट में पीएम मोदी की तारीफ की गई है। कहा गया है कि निवेशकों के सामने भारत की बेहतर छवि बनाने में मोदी सरकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

दरअसल, आर्थिक विकास में मदद करने वाले जरिए बड़ी मार्केट, सस्ती लेबर और बड़ी जनसंख्या चीन की तरह भारत में भी उपलब्ध हैं। साथ ही भारत के पास हुनर और अनुभवी कारिगर भी हैं और यहां आधी से ज्यादा जनसंख्या युवा पीढ़ी है। 
विज्ञापन


बता दें कि चीन की स्मार्ट फोन कंपनियां वीवो, शिओमी और ओपो भारत में अच्छा व्यापार कर रही हैं। साथ ही कई चाइनिज कंपनी यूसी ब्राउजर और शेयरइट भी यहां अपना पांव जमाए जा रही हैं। चौंका देने वाला बात है कि चीन की टेलिकॉम कंपनी हुवई ने 170 मिलियन डॉलर की आर एंड डी सुविधा बंगलूरू में शुरू की है और घोषणा की थी कि वे जल्द ही पीएम मोदी के मेक-इन-इंडिया का हिस्सा भी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें