फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: iPhone खरीदने के लिए युवक ने बेची किडनी, अब लड़ रहा है जिंदगी की जंग

Fri, 11 Jan 2019 01:35 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आईफोन-4 के लिए किडनी बेची - फोटो : Social Media
दिखावा बुरा होता है। यह बात बड़े-बूढ़े हमेशा बताते आए हैं। लेकिन दिखावा जानलेवा भी बन सकता है। चीन में एक युवक स्कूल में अपने दोस्तों के बीच अपना रुतबा दिखाने के लिए आईफोन-4 खरीदना चाहता था और इसके लिए उसने अपनी एक किडनी बेच दी थी। लेकिन एक किडनी निकलने के बाद संक्रमण के कारण उसकी दूसरी किडनी फेल हो गई। अब यह युवक बिस्तर पर है और डायलिसिस कराकर जिंदगी बिताने को मजबूर है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
किडनी बेचने वाला युवक - फोटो : Social Media
स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार मामला 2011 का है। लेकिन युवक की हालत गंभीर होने के बाद यह मामला अब सामने आया है। 24 वर्षीय जजाओ वांग ने बताया, "2011 में मैं आईफोन-4 खरीदना चाहता था। उस समय मेरी उम्र 17 साल थी। मैंने सुना था कि एक किडनी पर जीवित रहा जा सकता है। इसलिए मैंने एक किडनी बेच दी। तब डॉक्टरों ने बताया था कि कुछ हफ्तों में मेरी जिंदगी पहले की तरह सामान्य हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब मैं चल-फिर भी नहीं पाता हूं।" 
विज्ञापन

3 of 4
iphone 4
अस्पताल ने किडनी के बदले वांग को 22 हजार युआन (2.24 लाख) दिए थे। खबरों के मुताबिक किडनी निकलवाने के कुछ दिन बाद ही वांग की दूसरी किडनी में इंफेक्शन हो गया था। बाद में पता चला कि उसकी सर्जरी उचित तरीके से नहीं हुई थी जिससे रिएक्शन हो गया। 
विज्ञापन

4 of 4
आईफोन-4 के लिए किडनी बेची - फोटो : Social Media
माता-पिता से भी छुपाई सर्जरी की बात
जानकारी के मुताबिक, सर्जरी की बात उसके माता पिता को पता नहीं थी। उन्हें तब पता चला, जब वांग को इंफेक्शन हुआ। जिसके बाद यांग के डायलिसिस के लिए परिवार ने पैसे जमा किए। परिजन की शिकायत पर किडनी निकालने वाले अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की गई। अस्पताल ने युवक के ट्रीटमेंट के लिए बड़ी रकम दी। अब उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें