फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने भारत को बताया ‘भरोसेमंद', बौखलाया चीन बोला- ये भेदभाव

Fri, 20 Oct 2017 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका द्वारा वन बेल्ट वन रोड़ (OBOR) पर चीन के कड़े रवैये की निंदा पर चीन ने इसे अमेरिका का पक्षपातपूर्ण रवैया करार दिया है। 
विज्ञापन


चीन विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता लिउ कांग ने कहा है कि अमेरिका को पक्षपातपूर्ण रवैये को दरकिनार कर साझा लक्ष्य पर केंद्रित होना चाहिए जिससे चीन-अमेरिकी संबंध में सकारात्मकता आ सके।

पढ़ें- US विदेश मंत्री बोले- भारत महत्वपूर्ण साझेदार, पाक-चीन को सुनाई खरी-खरी

गौरतलब है कि अमेरिकी विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन ने भारत यात्रा से पहले चीन की दक्षिण चीन सागर में दादागिरी पर फटकार लगाई थी तो वहीं भारत को एशिया में महत्वपूर्ण साझेदार कहा।
विज्ञापन


टिलरसन ने कहा था कि अनिश्चितता और चिंता के इस समय में अमेरिका, वैश्विक मंच पर भारत का ‘भरोसेमंद साथी’ है। इस बयान के साथ ही उन्होंने चीन की ‘उकसावे वाली कार्रवाइयों’ के मामले में भारत का पक्ष लेने का मजबूत संकेत दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन का व्यवहार और उसकी कार्रवाई स्थापित अंतरराष्ट्रीय मानकों को चुनौती पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ तेजी से बढ़ रहा चीन कम जिम्मेदारीपूर्ण भूमिका निभा रहा है क्योंकि भारत अन्य देशों की संप्रभुता का सम्मान करता है। 

टिलरसन का भारत को महत्वपूर्ण साझीदार बताना क्षेत्र में चीन की उकसाने वाली नीति के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें