फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण चीन सागर पर अमेरिकी लड़ाकू विमान देख भड़का ड्रैगन

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण चीन सागर में अमेरिका के बम बरसाने वाले विमानों को मंडराता देख ड्रैगन भड़क गया है। चीन ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के दो बी-52 विमान दक्षिण चीन सागर पर उसके कृत्रिम द्वीपों के पास मंडराते देखे गए हैं, जो उसे बर्दाश्त नहीं है।
विज्ञापन


चीन ने इसे सैन्य उकसावे की कार्रवाई करार दिया है। माना जा रहा है कि अमेरिका के इस कदम से क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है।

अमेरिका के दोनों बी-52 बमवर्षक विमानों ने दस दिसंबर को दक्षिण चीन सागर में उस द्वीप और नैंशा द्वीप के पास उड़ान भरी थी, जिस पर चीन और वियतनाम अपना दावा जताते रहे हैं। चीन ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसकी यह हरकत गंभीर रूप से सैन्य उकसावे की कार्रवाई है।
विज्ञापन

भूलवश भरी उड़ान

वहीं अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने कहा कि बी-52 बमवर्षक का दक्षिण चीन सागर में चीन के कृत्रिम द्वीप के ऊपर उड़ान भूलवश हुआ। पेंटागन ने यह भी कहा कि उसने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

पेंटागन ने कहा कि दो बी-52 बमवषर्क क्षेत्र में अपने नियमित अभियान पर गए थे। पेंटागन के प्रवक्ता कमांडर बिल अर्बन ने कहा, ‘इस अभियान के लिए 12 नॉटिकल मील के भीतर उड़ान भरने का कोई इरादा नहीं था। अर्बन ने कहा कि चीन ने हालिया अभियान के उड़ान के रास्ते के बारे में चिंताएं जाहिर की हैं। हम मामले पर गौर कर रहे हैं।

चीन भरपूर संसाधनों वाले दक्षिण चीन सागर के पूरे इलाके पर अपनी संप्रभुता का दावा करता रहा है। चीन के अलावा वियतनाम, मलयेशिया, फिलीपींस, ताइवान और ब्रुनेई भी इस क्षेत्र पर अपना हक जताते रहे हैं।

वहीं, चीन के इस विवादित क्षेत्र में कृत्रिम द्वीप बनाने को लेकर अमेरिका गंभीर है। उसने इस क्षेत्र में एक मिसाइल विध्वसंक भी तैनात कर रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें