फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति जिनपिंग के मामले में चीन की चुप्पी

Fri, 14 Sep 2012 12:54 PM IST
बीजिंग/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन ने बृहस्पतिवार को भी राष्ट्रपति पद के भावी दावेदार शी जिनपिंग के मामले में चुप्पी साधे रखी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हॉग ली ने कहा कि नए नेता के चुनाव के लिए सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अधिवेशन की तैयारियां जारी हैं। उप राष्ट्रपति जिनपिंग करीब दो हफ्ते से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाई दिए हैं। उन्हें राष्ट्रपति हू जिंताओं का प्रबल उत्तराधिकारी माना जा रहा था।
विज्ञापन


हालांकि ली ने यह जरूर कहा कि सीपीसी के 18वें अधिवेशन की तैयारियां जारी हैं। नए नेता के चुनाव के लिए सीपीसी 2270 डेलीगेट्स का चुनाव भी कर चुकी है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से अधिवेशन की तारीख नहीं घोषित की गई है। ली ने कहा इस संबंध में संबंधित अधिकारी और जानकारी दे सकेंगे। उन्होंने जिनपिंग की बीमारी के जानकारी देने से इनकार कर दिया। ऐसा अफवाहें हैं कि जिनपिंग को लीवर का कैंसर है और वह इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें