फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में देखा था उड़ने वाले स्कूटर का सपना, बड़ा हो कर किया पूरा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 26 Aug 2018 06:30 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
flying scooter
विज्ञापन

जब आप खुली आंखों से सपने देखते हैं तो आप उसे पूरा करने में जुट जाते हैं। चीन के एक व्यक्ति ने अपने बचपन के सपने को कुछ ऐसे सच कर दिखाया है। उसने एक उड़ने वाले स्कूटर का सपना देखा था और आखिर में उसने फ्लाइंग स्कूटर तैयार किया है। होममेड इस स्कूटर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


चीन के गुआंडोंग प्रांत के डोंगुआन शहर में ज्हाओ डेली नाम के व्यक्ति ने एक फ्लाइंग स्कूटर तैयार किया है। डेली कहते हैं कि ये दुनिया का पहला फ्लाइंग (उड़ने) स्कूटर है और वह बचपन से ही फ्लाइंग मशीन बनाने का सपना देखा करते थे। अब वह 40 साल के हैं और 40 की उम्र में जाकर उन्हें यह सफलता मिली है और वो अपना पहला फ्लाइंग स्कूटर बनाने में कामयाब हो गए हैं। 

बचपन के सपने को तैयार करने में लगा 2 साल  

ज्हाओ बताते हैं कि उन्हें सपने का स्कूटर तैयार करने में करीब 2 साल का समय लगा और इस दौरान वह 1559 बार असफल भी रहे पर हार नहीं मानी। और वह हर हार के साथ कुछ सीखते रहे, स्कूटर बनाने की वजह से उन्हें अपना घर भी बेचना पड़ा और दोस्तों से पैसे भी उधार लेने पड़े। 
विज्ञापन


अब जब वह उड़ने वाला स्कूटर बनाने में सफल हो गए हैं तो उन्होंने कहा कि वह अगले साल से इसका प्रोडक्शन शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इसकी कीमत 3 लाख 86 हजार रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक होने की संभावना है। इससे पहले ज्हाओ पेट्रोल से चलने वाला ड्रोन भी बना चुके है। 

सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है
 
उन्होंने अपने इस उड़ने वाले स्कूटर का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में जो शख्स स्कूटर उड़ाता नजर आ रहा है वो ज्हाओ ही है। ज्हाओ बचपन में ही स्कूटर में खुद को उड़ता हुआ देखते थे। इसलिए उन्होंने इस स्कूटर में एक इंसान के बैठने के लिए सीट भी बनाई है।

ये फ्लाइंग स्कूटर 256 किलोग्राम का है और इस दौरान इसकी रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसकी बैट्री एक बार चार्ज होने के बाद 30 मिनट तक काम करती है। उन्होंने इस मशीन का नाम 'जिन डोउ यून' रखा है जिसका मतलब है 'एक बादल' जिसे एक चीनी सुपरहीरो मंकी राजा चलाता है। रिपोर्ट की मानें तो अब तक वो एक हजार बार इस स्कूटर की टेस्ट फ्लाइट ले चुके हैं और तब जाकर उन्होंने इस फ्लाइंग स्कूटर को दुनिया के सामने रखा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें