फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर नरम पड़ा चीन, रास्तों पर बातचीत के लिए हुआ तैयार

Thu, 06 Jul 2017 11:36 AM IST
amarujala.com-presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा विवाद को लेकर चल रहे विवाद और जुबानी जंग के बीच चीन ने भारत को कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नए रास्तों के विकल्पों को खोजने के लिए बातचीत की पहल की है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित चीनी दुतावास की प्रवक्ता शीए लियान ने एक बयान में कहा कि 'लिपूलेकू पास के जरिए आधिकारिक यात्रा और लहासा व पुरंग के जरिए गैर आधिकारिक यात्रा की योजना पर बात चल रही है।'

लियान ने कहा कि हम भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए अन्य नाथू ला पास के अलावा अन्य विकल्पों पर बातचीत की पहल पर विचार कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि चीन ने बारिश और भूस्खलन की वजह से सिक्किम के नाथुला दर्रा के रास्ते कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए 50 भारतीय तीर्थयात्रियों को प्रवेश देने से इनकार कर दिया था। मामले की जानकारी मिलते ही भारत ने इस मुद्दे को बीजिंग के समक्ष उठाया। चीन ने जवाब में कहा था कि भारतीय सैनिकों की घुसपैठ के चलते उन्होंने यात्रा रोकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें