चीन के रक्षा मंत्री ने गुरुवार को कहा कि डोकलाम पर पेट्रोलिंग को मजबूत करेंगे, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि चीनी सेना की तैनाती को भी समायोजित किया जायेगा। भारत और चीन दोनों को ही डोकलाम पठार पर एक-दूसरे का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से भूटान और चीन के बीच भी गतिरोध पैदा हो गया था।
पढ़ें: डोकलाम: नहीं गई ड्रैगन की हेकड़ी, चीनी मंत्री ने दी भारत को नसीहत
चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेन ज्योकिंग ने कहा कि हमारी सेना अपने मिशन और जिम्मेदारियों को निभाएगी और डोकलाम क्षेत्र में अपनी गश्ती दल को मजबूत करेगी और राष्ट्रीय संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा करेगी। रेन ने कहा कि चीनी सेना बॉर्डर पर सैनिकों का समायोजन भी करेगी।
पढ़ें: अमेरिका और उत्तर कोरिया विवाद पर बोला चीन- जो आप बोएंगे,वही काटेंगे
रेन ने ये बयान तब जारी किया है जब तीन दिन पहले भारत और चीन के बीच डोकलाम गतिरोध कम हुआ है। भारत ने जून में चीन द्वारा बनायी जा रही सड़क को रोकने के लिए अपनी सेना भेजी थी। आपको बता दें कि बुधवार को चीन के विदेश मंत्रालय वांग यी ने कहा था कि भारत को भविष्य के लिए सबक सीखना चाहिए।