फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने पाक के तीन सैनिक किए ढेर, चीन ने दी ये सलाह

Wed, 27 Dec 2017 06:56 PM IST
एजेंसी/बीजिंग
विज्ञापन
china
विज्ञापन
चीन ने उम्मीद जताई है कि भारत और पाकिस्तान आपसी मतभेदों को बातचीत और परामर्श से हल करने के प्रयास जारी रखेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बुधवार को कहा कि बीजिंग को इस सप्ताह सीमापार गोलीबारी और भारतीय सेना के कमांडो की कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबरें मिली हैं। 
विज्ञापन


वह भारत और पाकिस्तान के बीच एलओसी पर तनाव के ताजा दौर का हवाला दे रही थीं। चुनयिंग ने कहा, दोनों देशों को क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, एक सामूहिक पड़ोसी और भारत-पाकिस्तान का मित्र होने के नाते हम उम्मीद जताते हैं कि दोनों देश बातचीत एवं परामर्श के जरिये विवाद से जुड़े मुद्दों को सही तरीके से हल कर लेंगे। दोनों संयुक्त रूप से दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

पढ़ेंः-  चीन अपने ही लोगों की कैसे कर रहा है 'जासूसी' 

नई दिल्ली में भारतीय सेना के सूत्रों के अनुसार, सेना के घातक कमांडो की एक छोटी सी टुकड़ी ने सोमवार को नियंत्रण रेखा के 200-300 मीटर अंदर जाकर पाकिस्तानी पोस्ट को निशाना बनाया। इस कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन सैनिक मारे गए जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह कार्रवाई राजौरी सेक्टर के केरी में एलओसी के समीप पेट्रोलिंग कर रहे चार भारतीय फौजियों के पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद होने के बाद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें