फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के साथ ब्रह्मपुत्र नदी का डाटा शेयर नहीं करेगा चीन, नाथुला दर्रा पर बातचीत को तैयार

Tue, 12 Sep 2017 04:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Geng Shuang
विज्ञापन
चीन ने मंगलवार को कहा कि वह भारत के साथ ब्रह्मपुत्र नदी के हाइड्रोलॉजिकल डाटा को साझा नहीं कर सकता। यह वह समय है जब तिब्बत में डाटा कलेक्शन स्टेशन को अपग्रेड किया जा रहा है। हालांकि चीन ने यह भी कहा कि वह सिक्किम में नाथुला दर्रा को दोबारा से शुरू करने के लिये भारत से बातचीत जारी रखेगा। 
विज्ञापन


पढ़ें: चीन को चैलेंज: इंडोनेशिया ने दक्षिण चीन सागर को बताया अपना हिस्सा

यह बातचीत भारतीय तीर्थयात्रियों की कैलाश मानसरोवर की यात्रा को तिब्बत में जारी रखने को लेकर होगी जोकि डोकलाम गतिरोध के कारण जून में रोक दी गयी थी। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने कहा कि हम काफी समय से भारत के साथ रिवर डाटा पर सहयोग कर रहे हैं लेकिन चीन की तरफ से इस स्टेशन को अपग्रेड और नया किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस समय ऐसी परिस्थितियां नहीं हैं कि हम नदी का सही डाटा जमा कर सकें। जेंग ने कहा, हमें बताया गया कि चीन ब्रह्मपुत्र नदी पर डाटा उपलब्ध करवायेगा और इस पर बातचीत को डोकलाम गतिरोध की वजह से रोका गया था। 
विज्ञापन


पढ़ें: ब्रिटेन और फ्रांस के बाद अब चीन में भी नहीं बिकेंगी पेट्रोल, डीजल कारें

उन्होंने कहा कि हम इस समस्या पर बाद में विचार करेंगे। जब जेंग ये यह पूछा गया कि क्या भारत को जल विज्ञान संबंधी डाटा को बांटने के बारे में सूचित नहीं किया गया है, उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक भारतीय पक्ष इसके बारे में जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें