चीन के दूसरे भारी रॉकेट वाहक ‘लांग मार्च-5 वाई2’ का शनिवार को प्रक्षेपण विफल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा विमान में अनियमितता का पता चलने के कारण हुआ। चीन के सरकारी शिंहुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, दक्षिणी प्रांत के हैनान में वेंचांग स्पेस लांच सेंटर से स्थानीय समयानुसार शाम के 7:23 बजे प्रक्षेपित किए जाने के बाद रॉकेट के विमान में अनियमितता का पता चला।
इसमें कहा गया कि आगे की जांच की जा रही है। रॉकेट बेहद ही भारी शिजियान-18 उपग्रह को ले जा रहा था। इससे पहले लांग मार्च-5 श्रृंखला का परीक्षण साल के शुरुआत में ई-5 लुनार प्रोब को अंतरिक्ष में अपने मिशन पर भेजने से पहले किया गया था, जिसे नमूनों के साथ वापस लौटना था। शिंहुआ की इससे पहले की एक रिपोर्ट के अनुसार, 7.5 टन भार का शिजियान-18 चीन का नवीनतम तकनीकी प्रयोग है। यह चीन द्वारा अंतरिक्ष में अब तक लांच किया जाने वाला सबसे भारी उपग्रह भी है।