फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सेना की इस मिसाइल के दायरे में होगी भारत-अमेरिका समेत पूरी दुनिया

Mon, 20 Nov 2017 05:32 PM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी सेना, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में अगली पीढ़ी की लंबी दूरी वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अगले साल शामिल हो सकती है। ग्लोबल टाइम्स ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन

 
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई परमाणु हथियारों को एक साथ ले जाने में सक्षम यह मिसाइल दुनिया के किसी भी स्थान पर लक्ष्य को भेदने में समर्थ होगी। सरकारी स्वामित्व वाले मीडिया हाउस ने बताया कि साल 2012 में मिसाइल के सार्वजनिक होने के बाद से अब तक इसके आठ बार परीक्षण किए जा चुके हैं। 

यह पीपल्स लिबरेशन आर्मी में साल 2018 की पहली छमाही में शामिल हो सकती है। चीन आर्म्स कंट्रोल एंड डिसआर्मामेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ सलाहकार शु-गुआंग्यू ने बताया कि यदि यह मिसाइल सेना में तैनात होती है तो इसका परिपक्व होना काफी मायने रखता है।
विज्ञापन


ग्लोबल टाइम्स ने गुआंग्यू के बयान के हवाले से बताया है कि डोंगफेंग-41 तीन स्तरीय ठोस ईंधन मिसाइल है, जिसमें कम से कम 12,000 किलोमीटर की मारक क्षमता है। चूंकि नई मिसाइल अगले जेनरेशन की है, इसका मतलब यह कि इससे चीनी धरती से दुनिया के किसी भी हिस्से में निशाना साधा जा सकता है।

10 परमाणु हथियारों को एक साथ ले जाने में सक्षम
रिपोर्ट के मुताबिक, यह नई मिसाइल डोंगफेंग-41 और मैक-10 से भी ज्यादा तेज गति वाली है। यह दुश्मनों की मिसाइल चेतावनी और रक्षा प्रणाली में भी सेंध लगाने में सक्षम है। यह मिसाइल 10 परमाणु हथियारों को एक साथ ले जा सकती है। चौंकाने वाली बात है कि यह 10 परमाणु हथियारों को अलग-अलग लक्ष्यों पर भेद सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें