फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन का कम्युनिकेशन सिस्टम नहीं हो सकेगा हैक, लॉन्च हुई  हैक प्रूफ संचार लाइन

Sat, 30 Sep 2017 04:03 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन ने शुक्रवार को बीजिंग से अपनी व्यावसायिक राजधानी शंघाई तक दो हजार किमी लंबी दुनिया की पहली ‘हैक प्रूफ’ क्वांटम कम्युनिकेशन लाइन का उद्घाटन किया, जिसे वायरटैप्ड नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


चीन की सरकारी शिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह क्वांटम कम्युनिकेशन्स अल्ट्रा-हाई सिक्युरिटी से लैस है। इसे वायरटैप्ड, इंटरसेप्ट या क्रैक करना नामुमकिन है। यह क्वांटम कम्युनिकेशन्स की दुनिया की पहली ट्रंक लाइन है। 

इसे ‘जिंग-हु ट्रंक लाइन’ नाम दिया गया है, जो बीजिंग, जिनान, हेवफी और शांघाई शहर को आपस में जोड़ेगी। अधिकारियों ने बताया कि इस लाइन को दुनिया के पहले क्वांटम सैटेलाइट से संचालित किया जाएगा। इससे दुनिया की कोई भी शक्ति चीन के कम्युनिकेशन सिस्टम को हैक नहीं कर सकेगी। इस सैटेलाइट को मिसियस नाम दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें