फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली उड़ान भरने के लिए तैयार हुआ चीन का स्वदेशी जेट C919

Sun, 26 Mar 2017 02:48 PM IST
amarujala.com- Presented by : मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व के एविएशन मार्केट में चीन ने अपना पहला स्वदेशी जेट सी919 को तकनीकी स्तर पर पारित कर दिया है। यह प्लेन एयरबस और बोइंग को चुनौती देने जा रहा है। 
विज्ञापन


चीनी मीडिया की खबर के मुताबिक, जहाज की तकनीकी जांच कर रहे 63 विमानन विशेषज्ञों की एक टीम ने तकनीकी मूल्यांकन की जांच कर सुनिश्चित किया है कि अब सी919 अपनी पहली उड़ान भरने के लिए तैयार है।

चीन जिस जेट विमान को तैयार किया है इसमें 168 यात्री एक बार में सफर कर सकेंगे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश में उत्पादन सेक्टर को और आगे ले जाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होने एयरोस्पेस जैसे सेक्टर को भी इसके लिए चुना है।  
विज्ञापन


चीन पिछले दो साल से जेट बनाने की तैयारी कर रहा है और 2014 से इसमें दो बार देरी हो चुकी थी। पिछले साल अक्तूबर में सरकारी कंपनी कोमैक ने कहा था कि वो इस साल की शुरुआत में इस तरह के विमान को मार्केट में लांच करेगा।
विज्ञापन


बता दें कि कोमैक ने 16 कंपनियों के साथ करार किया हुआ है जो उसको इस विमान के लिए कल-पुर्जे सप्लाई कर रही थी। इसके अलावा कंपनी ने 17 ज्वाइंट वेंचर भी किए हुए हैं, जो कि फ्लाइट कंट्रोल, पॉवर, फ्यूल और लैंडिंग गियर के उपकरण मुहैया करा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें