फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर जीवन के लिए 7 लाख गरीबों को विस्थापित करेगा चीन

Sun, 26 Feb 2017 06:06 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
चीन के दक्षिणपश्चिम गुइझोउ प्रांत में इस साल तकरीबन 7.50 लाख गरीब लोगों को विस्थापित करने की योजना है ताकि उन्हें बेहतर जीवन की सुविधा मुहैया कराई जा सके। इसके लिए तकरीबन 6.6 अरब डॉलर का खर्च आएगा। 
विज्ञापन


प्रांतीय विस्थापन ब्यूरो के प्रमुख वांग यिंगझेंग ने कहा कि कुल 1.81 लाख परिवारों को दूरदराज इलाकों से विस्थापित किया जाएगा और प्रांत में उन्हें बेहतर जीवन प्रदान करने की उम्मीद की जा रही है। यह देश में सबसे गरीब प्रांतों में से एक है। 

वांग ने कहा कि उन्हें 3600 से ज्यादा गांवों में ले जाया जाएगा। उनमें से 30 फीसदी की लगभग जगह बदली जाएगी। इस अभियान में 45 अरब युआन यानी 6.6 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च होने का अनुमान है। चीन की योजना इस साल 10 मिलियन लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें