फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने शी के आजीवन सम्राट बनने की वैश्विक चिंताओं को किया खारिज 

Mon, 26 Feb 2018 08:56 PM IST
एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
Xi Jinping
विज्ञापन
चीन ने सोमवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आजीवन सम्राट बनने की वैश्विक चिंताओं को खारिज कर दिया है। कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी ) द्वारा जिनपिंग के अनिश्चितकालीन कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव पर रविवार को विचार करने के बाद दुनिया के राजनीतिक विशेषज्ञ इसे शी के आजीवन सम्राट बनने की इच्छा और उनकी तानाशाही प्रवृति की ओर इशारा कर रहे हैं। लेकिन चीन ने वैश्विक चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि देश के आधुनिकीकरण के दौर में यह अहम पहल है और ऐसे समय में देश को एक मजबूत और निरंतर नेतृत्व की दरकार है। सीपीसी 1949 से चीन की सत्ता पर काबिज है। 
विज्ञापन


चीन की सत्ताधारी पार्टी ने सेंट्रल कमेटी में राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति के कार्यकाल को दो बार से ज्यादा करने का एक प्रस्ताव दिया है। रविवार को पेश किए गए इस प्रस्ताव में कार्यकाल की अवधि अनिश्चित काल तक बढ़ाने की बात कही गई है। चीन की पार्टी की ओर से पेश किए गए इस प्रस्ताव का विरोध किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि इससे चीन उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही की ओर बढ़ सकता है। वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि मीडिया को अटकलें लगाना बंद करना चाहिए और इसे सही परिदृश्य में संविधान संशोधन के तौर पर  देखा जाना चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें