फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक रिश्तों में नरमी लाने के लिए चीन अहम भूमिका निभाने को तैयार 

Thu, 23 Aug 2018 04:45 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
5
विज्ञापन

चीन ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में नरमी लाने के लिए वह अहम भूमिका निभाने को तैयार है। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान के द्विपक्षीय रिश्तों को सुधारने संबंधी बयानों की भी सराहना की।

विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत और पाकिस्तान के संबंधों में सुधार और विकास जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही दक्षिण एशिया के अहम देश हैं। 

पाकिस्तान और भारत के पड़ोसी के रूप में, चीन दोनों पक्षों को दृढ़ता से पारस्परिक विश्वास बढ़ाने, उनके मतभेदों को सही तरीके से संभालने और हल करने के लिए दोनों पक्षों का समर्थन करता है। चीन को उम्मीद है कि दोनों देश साथ में क्षेत्रीय शांति और विकास बनाए रखने को प्रतिबद्ध रहेंगे। चीन इसमें अहम भूमिका निभाने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें