फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने की PM मोदी की प्रशंसा, कहा- उनकी लीडरशिप में मजबूत हुई भारत की विदेश नीति

Wed, 26 Jul 2017 05:49 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
PM Modi and Xi Jinping
विज्ञापन
सिक्किम सीमा पर डोकलाम विवाद के बीच चीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की है। चीन ने कहा कि डोकलाम विवाद के बावजूद भारत ने व्यापार संबंधों पर इसका कोई असर नहीं डाला है। 
विज्ञापन


चीन की आधिकारिक न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की ओर से जारी एक टिप्पणी में पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा गया है कि उन्होंने भारत में सक्रिय विदेश नीति लागू की है। इसके साथ ही न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने भारत की खुली विदेशी नीति की भी प्रशंसा की है।


इसके अलावा कहा गया कि भारत सक्रिय रूप से विदेशी निवेश को अपनी ओर खींच रहा है। इसके लिए भारत ने अनुकूल माहौल तैयार किया है। साथ ही एजेंसी ने कहा कि भारत पिछले दो सालों में दुनिया से विदेशी निवेश पाने वाला बड़ा देश रहा है। भारत ने चीन के बीच व्यापार सहयोग को मजबूत करने और वैश्विक व्यापार को बढ़ावा दिया है।   
विज्ञापन

बताते चलें कि गतिरोध के बीच गुरुवार को चीन के बीजिंग में ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी हिस्सा लेंगे।  

बीजिंग में हो रहे ब्रिक्स एनएसए के शिखर सम्मेलन के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों से शुक्रवार को मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के पांच एनएसए शी जिनपिंग से मिलेंगे।

इससे पहले शी जिनपिंग ने भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल से फोन पर बात की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि अजित डोभाल और शी जिनपिंग के बीच डोकलाम को लेकर भी बात हुई हालांकि दोनों के बीच हुई बातचीत को शिष्टाचार कॉल बताया गया है।

चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों सुरक्षा सलाहकारों के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता के संबंध में उनके पास पर्याप्त जानकारी है। हालांकि, उन्होंने इतना जरूर बताया कि इस मीटिंग में दोनों देशों के सुरक्षा सलाहकार दोनों देशों के संबंधों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।मालूम हो कि 27-28 जुलाई को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अपने चीन के समकक्ष यांग जेइची से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें