फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने मानव रहित हेलीकॉप्टर का किया प्रदर्शन

Sat, 16 Sep 2017 06:14 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
Chinese Helicopter AV 500 W
विज्ञापन
चीन ने अपने सैन्य ड्रोनों की विदेश में खरीद बढ़ाने की कोशिश के तहत अपने पहले मानवरहित लड़ाकू हेलीकॉप्टर एवी500डब्ल्यू का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विदेशी खरीदारों के लिए पूर्वोत्तर तियानजिन सिटी में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें हेलीकॉप्टर एवी500डब्ल्यू का प्रदर्शन किया। मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें- देश के दुश्मन भारत की मजबूत सैन्य शक्ति के आगे बौनेः आर्मी चीफ बिपिन रावत

सरकारी विमान निर्माता एविएशन इंडस्ट्री कॉर्प्स ऑफ चाइना (एवीआईसी) ने इस जासूसी सह लड़ाकू हेलीकॉप्टर का चौथे  ‘चाइना हेलीकॉप्टर एक्सपो’ में प्रदर्शन किया। सरकारी समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ ने बताया कि 7.2 मीटर लंबे इस हेलीकॉप्टर को जियांगशी प्रांत के जिंगदेजेन में एवीआईसी हेलीकॉप्टर अनुसंधान और विकास संस्थान में विकसित और निर्मित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भारत-जापान की बढ़ती दोस्ती से चिढ़ा चीन, कहा- गठबंधन की बजाय साझेदारी के लिए करें काम

यह 450 किलोग्राम के अधिकतम वजन के साथ उड़ान भर सकता है। इसकी अधिकतम गति 170 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह 4000 मीटर की ऊंचाई तक जा सकता है। इस हेलीकॉप्टर में 120 किलोग्राम वजन के हथियार और उपकरण ढोने की क्षमता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें