फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में दुर्लभ फैमिली तस्वीर के लिए इकट्ठा हुए एक परिवार के 500 सदस्य

Thu, 09 Feb 2017 06:45 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
- फोटो : ZHANG LIANGZONG
विज्ञापन
चीन में संयुक्त परिवार की अनोखी परंपरा का एक दृश्य सामने आया है। 80 साल पूरे होने के बाद एक चीनी परिवार के 500 से ज्यादा सदस्य परिवार की दुर्लभ तस्वीर लेने के लिए एकजगह एकत्रित हुए। सबसे मजेदार बात यह है कि 500 से ज्यादा सदस्यों के इस परिवार की एक पारंपरिक तस्वीर लेने के लिए बकायदा एक ड्रोन की मदद ली गई। ड्रोन में लगे कैमरे से इस दुर्लभ तस्वीर को खींची गई।
विज्ञापन


पूर्वी चीन में झेजियांग प्रांत के शिशे गांव में रेन परिवार एकत्रित हुआ। परिवार के सभी 500 से ज्यादा सदस्य चीन के नव वर्ष के अवसर पर एकजुट हुए और इस दौरान पारंपरिक पकवानों का लुत्फ उठाया गया। फोटोग्राफर झांग लिआंगजोंग ने रेन परिवार के पुश्तैनी गांव शिशे के नजदीक एक टीलानुमा पहाड़ी क्षेत्र से ड्रोन के जरिये इस दुर्लभ तस्वीर ली। इस तस्वीर में विभिन्न पीढ़ियां एक-दूसरे के बगल में खड़ी हुई नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

'बसंत के मौसम में परिवार के सभी सदस्य एक साथ होते हैं'

- फोटो : ZHANG LIANGZONG
झांग ने कहा कि रेन वंश के 851 वर्ष पहले के परिवारों का पता लगाया जा सकता है। वे मूल रूप से शिशे गांव के निवासी हैं। लेकिन उनके वंशवृक्ष को आठ से ज्यादा वर्षों से नहीं जोड़ा गया था। गां के वयस्कों ने अपने वंशवृक्ष को आगे जोड़ने की योजना बनाई और इसके लिए उन्होंने उन 2000 शहरों को खोज निकालने में कामयाब रहे, जहां उनकी सात पीढ़ियां रह रहीं थीं। दो साल की कड़ी मशक्कत के बाद वे अपने वंश के 500 से ज्यादा लोगों को अपने मूल गांव में एकत्रित करने में कामयाब रहे। 

परिवार की इस शानदार रीयूनियन पर रेन तुआनये ने कहा कि बसंत के मौसम में परिवार के सभी सदस्य एक साथ होते हैं, ताकि हमारी पिछली और अगली पीढ़ी अपने परिवार को जान और समझ सके। इस तस्वीर को लेने के लिए सभी सदस्यों को सही स्थान पर खड़े करने में 30 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें