फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग राग अलाप रही चीनी मीडिया, कहा- डोकलाम से चीन ने नहीं, भारत ने हटाई अपनी सेना

Tue, 29 Aug 2017 01:21 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और चीन के बीच सोमवार को डोकलाम पर बनी सहमति के बाद चीनी मीडिया अब अलग राग अलाप रही है। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि डोकलाम के चीनी क्षेत्र से भारत ने अपनी सेना को हटा लिया है। जबकि चीनी सैनिक वहां गश्त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


डोकलाम से पीछे हटेंगी दोनों देशों की सेनाएं
आपको बता दें कि भारत और चीन ने तकरीबन ढाई महीनों से चल रहे डोकलाम विवाद का हल बातचीत से निकाल लिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि डोकलाम से दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटेंगी। लेकिन इसी बीच चीनी मीडिया ने अलग राप अलापना शुरू कर दिया है।

पढ़ें:- बॉर्डर पर युद्ध की तैयारियों के लिए खून इकट्ठा कर रहा चीन, बोला- भारत भुगतेगा अंजाम

डोकलाम पर भारत को नसीहत
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख कि जरिए डोकलाम विवाद पर ना केवल भारत के पीछे हटने की बात कही बल्कि इसे लेकर भारत को नसीहत भी दी है। अखबार ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि डोकलाम में चीनी इलाके में अतिक्रमण करने वाले सैनिकों को भारत ने हटा लिया है।
विज्ञापन


डोकलाम में गश्त कर रहे हैं चीनी सैनिक
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि 28 अगस्त की दोपहर में भारत ने डोकलाम में चीनी इलाके में अतिक्रमण करने वाले अपने सभी सैनिकों और संसाधनों को वापस बुला लिया। जबकि डोकलाम इलाके में चीनी सैनिक लगातार गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें