चीन की राजधानी बीजिंग में एक हमलावर ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया और 12 लोगों को घायल कर दिया।
हमलावर ने एक व्यस्त
शॉपिंग मॉल में हमले को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने एक बयान जारी कर कर कहा 'जिडान डिस्ट्रिक्ट के जॉय सिटी मॉल में हमले के बाद एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हमले में घायल तीन पुरुष और 10 महिलाओं को अस्पताल में ईलाज के लिए भेज दिया गया है।'
पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और हेनान के उत्तरी प्रांत से 35 वर्षीय झू नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि
चीन में इस तरह के हमले कम होते हैं। हालांकि बीते कुछ वर्षों में वहां इस तरह के हमलों में बढ़ोतरी हुई है।