फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: मॉल में चाकू लेकर घुसा हमलावर, एक महिला की मौत और 12 घायल

Sun, 11 Feb 2018 04:57 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन की राजधानी बीजिंग में एक हमलावर ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया और 12 लोगों  को घायल कर दिया। 

विज्ञापन


हमलावर ने एक व्यस्त शॉपिंग मॉल में हमले को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने एक बयान जारी कर कर कहा 'जिडान डिस्ट्रिक्ट के जॉय सिटी मॉल में हमले के बाद एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हमले में घायल तीन पुरुष और 10 महिलाओं को अस्पताल में ईलाज के लिए भेज दिया गया है।'
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और हेनान के उत्तरी प्रांत से 35 वर्षीय झू नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बता दें कि चीन में इस तरह के हमले कम होते हैं। हालांकि बीते कुछ वर्षों में वहां इस तरह के हमलों में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें