चीन एक बार फिर विश्व की सबसे तेज बुलेट ट्रेन को लॉन्च कर रहा है। यह बुलेट ट्रेन प्रति घंटे 350 किलोमीटर की स्पीड से दूरी तय करेगी। बुलेट ट्रेन की सुविधा अगले महीने बीजिंग से शंघाई तक मिलेगी। यह ट्रेन 1250 किलोमीटर की यात्रा 4 घंटे 30 मिनट में पूरी करेगी।
पढ़ें: डोकलाम तनाव के बीच चीन सेना ने भारी मात्रा में जंगी हथियारों के साथ किया युद्घ अभ्यास
चीन ने अगस्त 2008 में पहली बुलेट ट्रेन 350 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाई थी। लेकिन बाद में उसकी स्पीड 250-300 किलोमीटर कर दी गई थी। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि 2011 में वेन्जाहू के करीब दो ट्रेनों के टकराने से 40 लोगों की मौत हो गई थी और 191 लोग घायल हो गए थे।
चीन ने 2020 तक और 10,000 किलोमीटर जोड़ने का लक्ष्य रखा है। चीन बुलेट ट्रेन पर अब तक अनुमानित 360 बिलियन डॉलर खर्च कर चुका है। वह पूरी दुनिया का सबसे तेज ट्रेन नेटवर्क बना रहा है।
पढ़ें: डोकलाम विवाद: ओछी हरकत के बाद सुधरा चीन, भारत से की शांति की अपील