फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी, बनाया कृत्रिम सूरज

Fri, 18 Mar 2016 06:26 AM IST
एजेंसी / बीजिंग
विज्ञापन
- फोटो : getty-file photo
विज्ञापन
चीन के वैज्ञानिकों ने एक कृत्रिम सूरज बनाने में बड़ी कामयाबी पाई है, जो पांच करोड़ डिग्री से भी ज्यादा तापमान उत्सर्जित करने में सक्षम है। इस कृत्रिम सूरज को द एक्सपेरिमेंटल एडवांस सुपरकंडक्टिंग टोकामाक नाम दिया गया है, जिसको चाइनीज अकादमी ऑफ साइंस के हेफेई इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल साइंस ने विकसित किया है।
विज्ञापन


पीपुल्स डेली ऑनलाइन ने चाइना अकादमी ऑफ इंजीनियरिंग फिजिक्स के शु जिआन्नान के हवाले से बताया कि यह कृत्रिम सूर्य नियंत्रित थर्मोन्यूक्लियर संलयन (फ्यूजन) के माध्यम से असीमित शुद्ध ऊर्जा उपलब्ध करा सकता है।

दरअसल, ड्यूटेरियम और ट्रिटियम नामक हाइड्रोजन रेडियोएक्टिव आइसोटोप्स की वजह से सूरज से प्रकाश और तापमान उत्सर्जित होता है। उन्होंने बताया की सूर्य में एक हीलियम परमाणु संलयन (फ्यूजन) के दौरान भारी मात्रा में ऊर्जा निकलती है। जिआन्नान ने बताया कि कृत्रिम सूरज में भी इसी प्रक्रिया को अपनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें