फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17वें करमापा के अरुणाचल दौरे से बौखलाए चीन ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

Tue, 06 Dec 2016 07:46 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : getty image
विज्ञापन
तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु करमापा के अरुणाचल प्रदेश दौरे पर चीन ने सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार उम्मीद जताई कि नई दिल्ली ऐसी कोई भी कार्रवाई नहीं करेगा जिससे सीमा विवाद जटिल बन जाए।
विज्ञापन


17वें ग्यालवांग करमापा ओग्येन त्रिनले दोरजी ने पिछले हफ्ते अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया था, जिसे चीन दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता है। करमापा के दौरे के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि चीन-भारत के पूर्वी हिस्से पर चीन का रुख स्पष्ट और स्थिर है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत संबंधित सहमति का पालन करेगा और ऐसी किसी कार्रवाई से दूर रहेगा जो सीमा विवाद को जटिल बनाती हो। कांग ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने और द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती ही दोनों देशों के हित में है।
विज्ञापन


यह पूछने पर कि क्या चीन ने इस बारे में भारत से कोई विरोध जताया है तो उन्होंने कहा कि चीन और भारत ‘इस पर नियमित संवाद’ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक सीमा का सवाल है तो भारतीय पक्ष इस पर चीन के दृढ़ रुख से परिचित है।

17वें करमापा ने अरुणाचल प्रदेश के अपने पहले दौरे में पश्चिम कामेंग जिले का दौरा किया था। साथ ही उन्होंने कालाकटांग जाने से पहले तांजीगांग के ग्यूतो मठ में तिब्बतियों को उपदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें