फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा के बयान पर चीन ने फिर दी युद्ध की धमकी, कहा- डोकलाम से नहीं हटेगी चीनी सेना

Fri, 21 Jul 2017 07:16 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन और भारत के बीच डोकलाम को लेकर चल रहे विवाद के बीच चीनी के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को झूठा करार देते हुए फिर से युद्ध की धमकी देते हुए कहा कि भारत का डोकलाम से चीनी सेना को हटाना एक सपना ही रह जाएगा।
विज्ञापन


अखबार के संपादकीय में लिखा गया है 'चीन डोकलाम में चल रहे तनाव को लेकर अपना संयम बरकरार रखे हुए है, अगर भारत सीमा से अपनी सेना को नहीं हटाता है तो चीन बिना कूटनीतिक बातचीत के भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ सकता है।'

संसद सत्र के दौरान सुषमा स्वराज ने कहा था कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है लेकिन पहले चीन डोकलाम से सेना हटाए।  

सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम हैं। उन्होंने चीन को साफ तौर पर कहा है कि पहले डोकलाम से उसे सेना हटानी पड़ेगी, तभी भारत अपनी सेना हटाए जाने पर विचार करेगा। सुषमा स्वराज ने कहा कि सिक्किम-भूटान-तिब्बत ट्राई जंक्शन पर चीन की ओर से हदें पार की जाती हैं, तो ये देश की सुरक्षा पर बड़ा चैलेंज होगा।
विज्ञापन


अखबार में कहा गया कि' सुषमा भरे सदन में झूठ बोल रही थीं। सच तो यह है कि भारत ने चीन की सीमा में दखल दिया है। उन्होंने यह झूठ इसलिए बोला क्योंकि वह जानती है कि इस मुद्दे पर भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनामी झेलनी पड़ेगी। सीमा पर सेना की क्षमता पर बातचीत करते हुए कहा कि 'चीनी सेना भारतीय सेना के मुकाबले काफी आगे है अगर युद्ध की स्तिथि बनती है तो हमारी सेना भारत को धूल चटा देगी।'   

लेख में कहा गया कि चीनी सेना (पीएलए) किसी भी स्थिति में अपनी जमीन का हिस्सा नहीं छोड़ेगी। पहले भारत ने डोकलाम को ट्राइजंक्शन बताया और सेनाओं की पैर पीछ करने की बात कही। इससे डोकलाम मुद्दे पर भारत के संदेहपूर्ण रवैये को साफ तौर पर देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें