फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के ‘आतंक की फैक्टरी’ कहे जाने पर पाक के बचाव में उतरा चीन

Sat, 21 Apr 2018 06:45 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
चीन और पाकिस्तान
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पाक को ‘आतंक की फैक्टरी’ कहे जाने के बाद चीन उसके बचाव में उतर आया है। उसने पाकिस्तान के आतंक रोधी प्रयासों का समर्थन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की। 
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनइंग शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता कर रहे थे। इस दौरान मोदी द्वारा पाक को ‘आतंक की फैक्टरी’ बताए जाने पर चुनइंग से उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई। उन्होंने कहा कि आतंक एक ऐसा दुश्मन है जिसका सामना हम सभी कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आतंक के खिलाफ पाकिस्तान के प्रयासों का अंतरराष्ट्रीय समुदाय समर्थन करेगा। बता दें कि चुनइंग की यह टिप्पणी 24 अप्रैल को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक से ठीक पहले आई है।

इस बैठक में भाग लेने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शनिवार को चीन पहुंचेंगी। रविवार को वह अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात करेंगी। हुआ ने कहा कि एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है सुरक्षा शुरू से ही एससीओ की प्राथमिकता रही है। वहीं उसी दिन एससीओ के रक्षा मंत्रियों की भी एक अलग बैठक होगी। इस बैठक में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल होंगी।
विज्ञापन


भारत, पाक के शामिल होने के बाद पहली एससीओ बैठक

चीन और रूस की प्रभावी भूमिका वाले आठ सदस्यीय एससीओ समूह में भारत और पाकिस्तान के शामिल होने के बाद यह पहली बैठक हो रही है। एससीओ विदेश मंत्री और एससीओ रक्षा मंत्री की इन दोनों ही बैठकों में पाकिस्तान के भी दोनों मंत्री सम्मिलित होंगे। एससीओ समूह में चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान, तजाकिस्तान, कजाखिस्तान, उज्बेकिस्तान और किर्गिजस्तान शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें