फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने किया पाक का बचाव, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे खड़ा पाकिस्तान

Wed, 28 Jun 2017 06:11 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को सीमा पार से आतंकवाद रोकने के लिए कहने के महज एक दिन बाद ही चीन ने अपने सदाबहार दोस्त पाकिस्तान का मजबूती से बचाव किया। चीन ने बचाव करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान सबसे आगे खड़ा रहा है।
विज्ञापन


भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बैठक के बाद संयुक्त बयान जारी कर पाकिस्तान को सीमा पार से आतंकवाद रोकने को कहा था। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि चीन का मानना है कि आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस संबंध में पाकिस्तान के प्रयासों को पूर्ण मान्यता और समर्थन देना चाहिए।

हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सय्यद सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकवादी करार देने के बाद चीन ने पाकिस्तान का बचाव करते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी लड़ाई लड़ने में सबसे आगे खड़ा है और इस संबंध में प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत और अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा था कि वह यह सुनिश्चित करें कि उसकी सरजमीं का इस्तेमाल सीमा पार आतंकवाद के लिए ना किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें