फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सेना ने डीएफ-16 मिसाइल के साथ किया अभ्यास, जद में भारत और अमेरिका

Tue, 07 Feb 2017 07:06 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की हाल ही में गठित रॉकेट फोर्स ने 1000 किलोमीटर से ज्यादा की मध्यम दूरी की उन्नत बैलेस्टिक मिसाइल डीएफ-16 के साथ अभ्यास किया। इस मिसाइल की जद में भारत, जापान और अमेरिका समेत कई देश आते हैं।
विज्ञापन


अपने हथियारों के तंत्र के बारे में गोपनीयता बरतने वाली पीएलए ने मध्यम दूरी की उन्नत बैलेस्टिक मिसाइल डीएफ-16 के साथ हाल ही में अभ्यास करते सैनिकों का एक वीडियो जारी किया। चीन की रॉकेट फोर्स सेना के शस्त्रागार में अलग-अलग मारक क्षमता की मिसाइलों की देखरेख करने वाला विशेष सैन्य दल है। रॉकेट फोर्स मिसाइल ब्रिगेड के सैनिकों के प्रशिक्षण को दिखाने के लिए जारी की गई फुटेज में बैलेस्टिक मिसाइल के साथ कई प्रक्षेपण यान दिख रहे हैं। यह तीसरी बार है जब डीएफ-16 मिसाइल सार्वजनिक रूप से दिखाई दी है। 


सरकारी मीडिया चाइना डेली की खबरों मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण चीन सागर के विवादित इलाके में चीन के दावों के जवाब में ज्यादा कठोर नीति अपनाने का संकेत दिया है जिसके मद्देनजर चीन, अमेरिका के साथ सैन्य तनाव बढ़ने की आशंका के चलते अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें