अदन की खाड़ी में समुद्री डाकुओं का शिकार बने जहाज को भारत, चीन और पाकिस्तान के जंगी जहाजों ने रविवार को एक साथ मिलकर बचाया था। लेकिन बौखलाए चीन ने दावा किया है कि उसने पूरे रेसक्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया था।
#China claims full credit for rescuing cargo ship hijacked by Somali pirates in #GulfofAden, ignoring #IndianNavy role.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 10, 2017
दरअसल, तुवालू के व्यापारिक जहाज पर समुद्री डाकुओं ने हमला कर उसे अगवा कर लिया था। इसके बाद तीन देशों के युद्धपोत उसके बचाव के लिए आगे आए। यह व्यापारिक जहाज मलेशिया के केलांग से चला था। आपातकालीन सूचना मिलने के बाद भारत ने बचाव के लिए दो जहाज आईएनएस मुंबई और आईएनएस तरकश रवाना भेजे।
ये भी पढ़ें: ड्रैगन की 'वन बेल्ट, वन रोड' रणनीति का जवाब, 7200km लंबे कॉरिडोर से जुड़ेंगे भारत-रूस-यूरोप
बचाव कार्य के दौरान भारतीय जाबाजों ने अगवा हुए जहाज के कप्तान से संपर्क किया। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक चीनी नेवी ने करीब 18 जवानों की टीम भेजी थी। और इस दौरान भारतीय नेवी हेलीकॉप्टर के जरिए भी बचाव में जुटी हुई थी।