फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की 'ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' में सेलीब्रेट किया जाएगा इंटरनेशनल योगा डे

Tue, 20 Jun 2017 01:46 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
योग - फोटो : SELF
विज्ञापन
चीन इंटरनेशनल योगा डे को 'ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' पर सेलीब्रेट करने की योजना बना रहा है। बीजिंग में इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर चीन में कई जगहों में आयोजन के बाद ग्रेट वॉल ऑफ चाइना पर लगभग एक हजार योगा प्रैक्टिसनर्स अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। ऐसा पहला मौका है कि जब बुधवार को ग्रेट वॉल ऑफ चाइना पर भारत और चीन के योगा प्रेमी एक साथ मिलकर योगा डे मनाएंगे।
विज्ञापन


ऐसा पहला मौका रहा जब कल बीजिंग में भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित योगा प्रैक्टिस के लिए चीनी पीपुल्स एसोसिएशन फॉर फ्रॉन्डशिप फॉर फॉरेन कंट्रीज और बीजिंग के योग संस्थान के साथ मनाया गया। भारतीय दूतावास के इस विचार का उद्देश्य चीन में योग को बढ़ावा देना है। हालांकि चीन में पहले से योगा मौजूद है पर इसे वहां व्यापक स्तर पर स्थापित करना लक्ष्य है। पिछले एक हफ्ते से चल कई स्थानों पर संपन्न हो रहे योग आयोजन के बाद कल योगा डे के अवसर पर चीन की दीवार पर लगभग एक हजार से अधिक चीनी योग प्रैक्टिसनर्स बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे।

चीनी योग उद्योग विकास रिपोर्ट के अनुसार यह एक आधिकारिक अध्ययन है, जिसमें 20 युवा भारती योगा एंबेसडर, तीस साल से कम के 10 लड़के और 10 लड़कियां भाग लेंगी। जिन्हें आयुष मंत्रालय और मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा की ओर से चुना जाएगा। इस मौके पर 10,800 से अधिक योगा चाइना स्कूल्स और हजारों प्रैक्टिसनर्स हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें