फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने कहा, एकतरफा कार्रवाई कर एलएसी को न बदले भारत

Sat, 05 Nov 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चीन सैनिक - फोटो : reuters
विज्ञापन
चीन ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाना चाहिए जिससे कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) में एकतरफा बदलाव हो। साथ ही उसने उस रिपोर्ट को भी खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि उसके सैनिकों ने लद्दाख क्षेत्र के डेमचोक में एक नहर का निर्माण कार्य रुकवाने के लिए एलएसी पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए। 
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनविंग ने कहा कि चीन के सीमा सुरक्षा बल एलएसी के इस पार चीनी हिस्से में तैनात हैं। वैसे भारत-चीन सीमा को तय किया जाना है। दोनों देश सीमाई इलाके में शांति और स्थायित्व बनाए रखने के लिए कई समझौते और सहमतियों पर पहुंच चुके हैं।

मीडिया में ऐसी रिपोर्ट आई है कि लद्दाख के इस क्षेत्र में मनरेगा के तहत बन रही एक नहर का काम रुकवाने चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में घुस आए और इस कारण बुधवार से दोनों देशों की सेना आमने-सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के बीच विभिन्न तंत्रों के माध्यम से प्रभावी संचार है

- फोटो : pti
दोनों सेनाओं के आमने-सामने आने के बारे में पूछे जाने पर हुआ ने कहा कि भारतीय मीडिया में यह मसला एक बार फिर छपा है। इसके साथ ही उन्होंने नहर कार्य के संदर्भ में कहा कि भारत और चीन में से किसी को ऐसी कोई कार्रवाई नहीं करनी चाहिए जिससे कि एलएसी पर यथास्थिति में एकतरफा बदला हो।

मसले के समाधान के लिए दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बारे में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न तंत्रों के माध्यम से प्रभावी संचार है। हम मानते हैं कि भारत-चीन सीमाई क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें