फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SCS में वियतनाम ने किया भारत का स्वागत, चीन बोला- ये बर्दाश्त के बाहर

Fri, 12 Jan 2018 04:20 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण चीन सागर (एससीएस) में भारत का दखल चीन को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है। एससीएस के तेल एवं प्राकृतिक गैस भंडार वाले क्षेत्र में भारत को निवेश के लिए आमंत्रित किए जाने के वियतनाम के निर्णय पर चीन कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

विज्ञापन


दरअसल भारत में वियतनाम के राजदूत टोन सिन थान ने मंगलवार को भारतीय मीडिया से कहा था कि उनका देश दक्षिण चीन सागर में भारत के निवेश का स्वागत करेगा। 

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि चीन अपने पड़ोसी देशों के सामान्य द्विपक्षीय संबंधों के विकास पर कोई आपत्ति नहीं रखता है। लेकिन हम प्रासंगिक पार्टी का उपयोग करने का दृढ़ विरोध करते हैं, यह चीन के वैध अधिकारों का उल्लंघन करने और क्षेत्रीय शांति को प्रभावित करने का बहाना है। 
विज्ञापन


टोन ने आगे कहा कि भारत और वियतनाम के बीच सहयोग का महत्वपूर्ण और प्रभावी क्षेत्र रक्षा सहयोग है और वियतनाम की रक्षा क्षमताओं में विस्तार में भारत के सहायक होने पर हमें कोई आपत्ति नहीं है।

बता दें कि चीन भारत के तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) का विरोध कर रहा है जो दक्षिण चीन सागर (एससीएस) में कई वर्षों से वियतनाम द्वारा दावा किए गए कुओं में तेल की खोज कर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें