फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ में चीन, सिंगापुर में ट्रंप से मुलाकात के बाद बदला लेगा तानाशाह किम जोंग

Tue, 12 Jun 2018 06:12 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ऐतिहासिक वार्ता के लिए सिंगापुर में हैं। दोनों नेताओं के बीच मंगलवार को मुलाकात होगी। लेकिन इस मुलाकात से पहले चीन को डर सता रहा है कि इस मुलाकात के बाद उत्तर कोरिया उससे किनारा कर लेगा।

विज्ञापन


ट्रंप-किम मुलाकात से पहले दो बार किम जोंग उन की मेजबानी कर चुके चीन को ऐसा इसलिए लग रहा है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात में कई ऐसे ऑफर्स पर सहमति हो सकती है। जिसमें सबसे अहम है उत्तर कोरिया का अपने परमाणु हथियारों के निरस्त्रीकरण पर हामी भरना।

चीन को यह भी डर है कि अमेरिका दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के साथ मिलकर चीन को प्रभावित कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो अमेरिका चीन पर उत्तर कोरिया की निर्भरता को खत्म कर देगा।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया मामलों के चीनी इतिहासकार शेन जिहुआ ने बताया 'उत्तर कोरिया ने कभी चीन का भरोसा नहीं किया। उत्तर कोरिया हमेशा से बदले की भावना रखता आया है। ऐसे में अमेरिका, उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया मिलकर चीन को अलग-थलग कर सकते हैं।'

बता दें कि इस सदी की सबसे चर्चित शिखर वार्ता के तहत ट्रंप और किम सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप में पहली बार मिलेंगे। एक-दूसरे को नेस्तनाबूद करने की कसमें खाने वाले कट्टर दुश्मन देशों के ये शीर्ष नेता जब मिलेंगे तो उस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी होंगी क्योंकि इन दोनों नेताओं की हरकतों से न सिर्फ अमेरिका और उत्तर कोरिया बल्कि पूरे विश्व की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें