भारत हमारा भाई है। पर चीन एक खोये कजिन की तरह है, जो लंबे समय बाद मिला है। चीन में मालदीव के राजदूत मोहम्मद फैजल ने यह बात कहते हुए जोर दिया कि उनका देश भारत की चिंताओं के बावजूद चीन के साथ नए प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ेगा।
फैजल ने हांगकांग के साउथ चीन मार्निंग पोस्ट से बातचीत में कहा, मालदीव आगे भी चीन के निवेश का स्वागत करेगा। पर वह जानता है कि इससे वह चीन और भारत के बीच फंस सकता है। उन्होंने आगे कहा, भारत भाई है। हम परिवार हैं। हम लड़ सकते हैं और बहस कर सकते हैं। पर अंत में हम बैठकर सारे मसले सुलझा लेंगे।
उन्होंने दावा किया है कि मालदीव ने वित्त के लिए भारत से कई प्रोजेक्ट लिए हैं, पर उन्हें आवश्यक वित्तीय मदद नहीं मिल रही है।
ज्ञात हो कि हाल में चीन ने मालदीव में भारी निवेश किया है। वहीं चीन ने हाल में मालदीव उठे राजनीति संकट और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद वहां के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को सत्ता कायम रखने में मदद की।