फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में घातक केमिकल बेचने की फिराक में चीनी कंपनियां

Sat, 08 Oct 2016 07:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चीनी केमिकल
विज्ञापन
चीनी कंपनियों ने चंद पैसों के लिए विदेशों में घातक केमिकल ‘कारफेंटनिल’ को गैर कानूनी तरीके से किसी को भी बेचने की पेशकश की है। अफीम की तुलना में यह केमिकल 10 हजार गुना खतरनाक होता है। इसके सेवन से लोगों की जान तक चली जाती है। लिहाजा इसकी तुलना रसायनिक हथियार से की जा रही है। इसका सनसनीखेज खुलासा एसोसिएटेड प्रेस (एपी) समाचार एजेंसी की पड़ताल में हुआ है।
विज्ञापन


एपी ने ऐसी 12 चीनी कंपनियों की पहचान की है, जो थोडे़ पैसे के लिए कारफेंटनिल को अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के देशों में निर्यात करना चाहती हैं। ये कंपनियां इस केमिकल को महज एक लाख 84 हजार रुपये (2,750 डॉलर) प्रति किलो के हिसाब से बचने को तैयार हैं। इस साल गर्मी के मौसम में कारफेंटनिल के सेवन से सिर्फ अमेरिका में ही कई हजार लोगों की मौत हो चुकी है। डीलर अपने फायदे को बढ़ाने के लिए कारफेंटनिल में कमी कर रहे हैं और इससे कम नशीले पदार्थ हेरोइन और अन्य दवाओं में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
 
 
विज्ञापन

ऑनलाइन धड़ल्ले से बिक रहा यह केमिकल

केमिकल
कारफेंटनिल बेहद घातक होने के बाद भी चीन में इस पर प्रतिबंध नहीं है। वहां यह खुलेआम तैयार किया जा रहा है और धड़ल्ले से ऑनलाइन बेचा जा रहा है। अमेरिका इस केमिकल को ब्लैकलिस्ट में डालने के लिए चीन पर दबाव डाल रहा है, लेकिन अभी तक इसमें कार्रवाई नहीं की गई है। कारफेंटनिल को सर्वप्रथम 1970 के दशक में तैयार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें