फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाईलामा के मुद्दे पर रॉक बैंड बोन जोवी का चीन में शो रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी रॉक बैंड बोन जोवी का शंघाई और बीजिंग में होने वाला कंसर्ट रद्द कर दिया गया है। बताया जाता है कि रॉक बैंड अपनी पिछली प्रस्तुतियों के दौरान दलाईलामा की फोटो को बैकड्रॉप में इस्तेमाल करता रहा है, इसी पर चीन सरकार को आपत्ति है। बहरहाल, चीन प्रशासित विशेष क्षेत्र मकाऊ में बैंड का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


वहीं सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कंसर्ट के आयोजकों के हवाले से बताया है कि 14 सितंबर को शंघाई और 17 सिंतबर को बीजिंग में होने वाले शो के टिकट के पैसे लौटाए जा रहे हैं। उन्होंने फिलहाल कंसर्ट रद्द किए जाने का कोई कारण नहीं बताया है। बोन जोवी को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहली बार चीन के शंघाई, बीजिंग और मकाऊ में परफार्मेंस देनी थी।

फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, ताइवान में 2010 में अपनी प्रस्तुति के दौरान बोन जोवी ने बैकड्राप में दलाईलामा की तस्वीर का इस्तेमाल किया था। संभवत: इसीलिए उनका कंसर्ट रद्द किया गया है। वहीं वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी खबर में कहा है कि 2009 में जारी हुए एक म्यूजिक वीडियो में बैंड के तियानमेन चौक की तस्वीरें दिखाने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें