फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबपति के बेटे ने कुत्ते के लिए खरीदे आठ आईफोन 7एस

Thu, 22 Sep 2016 05:36 AM IST
एजेंसी/बीजिंग
विज्ञापन
आईफोन के साथ पोज देता कोको - फोटो : google
विज्ञापन
आईफोन विश्व के सबसे लोकप्रिय व महंगे फोन में से एक है। जिसे खरीदना हर इंसान के बस की बात नहीं है। लेकिन एक चीनी अरबपति के इकलौते बेटे ने आईफोन 7एस की बिक्री के पहले दिन ही अपने पालतू कुत्ते के लिए लगभग साढ़े छह लाख रुपयों के आठ आईफोन 7 एस खरीद डाले।
विज्ञापन


वांग जिआनलिन के 28 वर्षीय पुत्र वांग सिकांग ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर अपने कुत्ते कोको के अकाउंट से आठ आईफोन 7एस के साथ फोटो अपलोड की है।

हैरानी की बात ये हैं कि कुत्ते के नाम से बने इस अकाउंट में उसके 19 लाख फॉलोअर हैं। चीन का सबसे अमीर कुत्ता माना जाने वाला कोको सुबह के समय डाले गए इस पोस्ट में आठ आईफोन 7 एस के साथ पोज देता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के पिता विश्व के 20वें अमीर आदमी

कोको
ये सारे आईफोन सील पैक्ड हैं। इस फोटो के कैप्शन में लिखा है कि मुझे नहीं पता लोग सोशल मीडिया पर किस बात का दिखावा करते हैं। यहां दिखावा करने जैसी कोई चीज नही है।

इस दिखावे के चलते ही मैं ऐसा कर रहा हूं। चीन में आईफोन 6 की कीमत भारतीय रुपये के हिसाब से करीब 70 हजार है जबकि आईफोन 7 प्लस की कीमत करीब 80 हजार है।

विश्व भर में अमीरों का ब्योरा बताने वाली फोर्ब्स मैगजीन ने वांग सिकांग के पिता व डालियन वांडा समूह के प्रमुख जिआनलिन को 3330 करोड़ अमेरिकी डॉलर के साथ विश्व का 20 वें नंबर का सबसे अमीर आदमी बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें