फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में बड़ा सड़क हादसा, 15 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Sun, 04 Nov 2018 08:49 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चीन में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह घटना गांसू के उत्तर-पश्चिमी प्रांत की है। 
विज्ञापन


चीन के सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली के मुताबिक, शनिवार की रात हाइवे पर एक टोल स्टेशन पर खड़े वाहनों में एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

बता दें कि पिछले हफ्ते भी चीन के पश्चिमी शहर चोंगकिंग में यांग्जी नदी पर बने एक ऊंचे पुल से एक यात्री बस गिर गई थी। इस हादसे में 15 लोग मारे गए थे।

पुलिस ने इस घटना का 8 सेंकेंड का एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें साफ तौर पर ये दिख रहा था कि ड्राइवर और यात्रियों के बीच बहस हो रही है और इसके बाद अचानक ड्राइवर ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद बस नदी में नीचे गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें