फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: भूस्खलन की तबाही से 34 की मौत, 4.5 लाख लोग कर रहे हैं सामना

Mon, 26 Jun 2017 10:43 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में आए भूस्खलन ने बड़ी तबाही मचा दी है, जिसकी वजह से लाखों लोगों का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भूस्खलन के बाद करीब 34 लोगों की मौत हो गई और बताया जा रहा है कि अभी भी 93 लोग लापता हैं। चीन के सिचॉयन प्रांत के अधिकारियों का कहना है कि उन 93 लोगों को ढूंढने के लिए करीब 3000 हजार कर्मी बचाव में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


दक्षिणी चीन में आए भूसख्लन ने करीब 4.5 लाख लोगों की जिंदगियों को हिलाकर रख दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के जियांशी में भारी बारिश के बाद करीब 18 लाख लोगों को परेशानी आने लग गई थी। इतना ही नहीं करीब 2.7 लाख लोगों को दूसरी सेफ जगहों पर जाना पड़ा है। इन लोगों को खाने-पीने की चीजों के कड़ी मश्कत करनी पड़ रही है।

मामला झेंगू गांव का है। यहां भूस्खलन से करीब 46 घरों के प्रभावित होने की खबर मिली है, जिसके बाद मलबे की सफाई के लिए बचाव कार्य जारी है। चीन की समाचार एजेंसी सिंहुआ के मुताबिक स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा है कि भूस्खलन से नदी के लगभग 2 किमी का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। स्थानीय लोगों बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि भूस्खलन चीन के पहाड़ी ग्रामीण भागों में विशेष रूप से भारी बारिश के कारण आते रहते हैं। इसके पहले जनवरी में आए भूस्खलन से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी। जब हुबेई प्रांत का एक होटल भूस्खलन से तबाह हो गया था। गौरतलब है कि बीते अक्टूबर में भूस्खलन व तूफान मेगी ने मूसलाधार बारिश की वजह से पूर्वी चीन को पस्त कर दिया था। जिससे काफी मात्रा में क्षति हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें