फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 141 लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

Sat, 24 Jun 2017 03:02 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Over 100 buried in southwest China landslide
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के एक गांव में भूस्खलन आने के बाद लगभग100 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी  क्षति की घोषणा नहीं की गई है। चीन की राज्य मीडिया के मुताबिक मौके पर पहुंची फोर्स की ओर से आपातकालीन बचाव अभियान चलाया जा रहा है। यह पीड़ित परिवार के लोग बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मामला झेंगू गांव का है। यहां भूस्खलन से करीब 46 घरों के प्रभावित होने की खबर मिली है, जिसके बाद मलबे की सफाई के लिए बचाव कार्य जारी है। चीन की राज्य समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा है कि भूस्खलन से नदी के लगभग 2 किमी का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। स्थानीय लोगों बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

बता दें कि भूस्खलन चीन के पहाड़ी ग्रामीण भागों में विशेष रूप से भारी बारिश के कारण आते रहते हैं। इसके पहले जनवरी में आए भूस्खलन से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी। जब हुबेई प्रांत का एक होटल भूस्खलन से तबाह हो गया था। गौरतलब है कि बीते अक्टूबर में भूस्खलन व तूफान मेगी ने मूसलाधार बारिश की वजह से पूर्वी चीन को पस्त कर दिया था। जिससे काफी मात्रा में क्षति हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें