फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी विशेषज्ञ ने कहा- भारत चीन की बात माने या रहे जंग के लिए तैयार

Tue, 04 Jul 2017 05:56 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
सिक्किम में डोकलम इलाके को लेकर जारी तनातनी के बीच चीन के एक विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि अगर भारत चीन की बात नहीं सुनता है तो चीन अपनी सैन्य ताकत का इस्तेमाल करने को मजबूर हो जाएगा। 
विज्ञापन


डोकलम में दोनों देशों के बीच पिछले तीन सप्ताह से गतिरोध जारी है। दोनों देशों के बीच अब तक किसी मुद्दे पर गतिरोध इतना लंबा नहीं खिंचा था। हालात का जिक्र करते हुए चीन का सरकारी मीडिया और थिंक टैंक यहां तक कह चुके हैं कि अगर दोनों देशों के बीच पैदा हुए विवाद को सही तरीके से नहीं संभाला गया तो युद्ध भी हो सकता है।

सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्‍स ने शंघाई एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज के शोधकर्ता हू जियांग के हवाले से कहा, 'इतिहास का हवाला देते हुए चीन भारत को समझाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। चीन शांति से समस्या के समाधान के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहा है। अगर भारत नहीं सुनता है तो फिर चीन के पास समस्या को सुलझाने के लिए सैन्य तरीका आजमाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचेगा।
विज्ञापन


हू ने दावा किया है कि भारत चीन को इसलिए उकसा रहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के वक्त ट्रंप के सामने यह साबित करना चाहता था कि भारत, चीन से टक्कर लेने का माद्दा रखता है। हू ने कहा कि ट्रंप ओबामा की तरह नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ओबामा का मानना था कि भारत उनके लिए इसलिए अहम है क्योंकि दोनों देशों के मूल्य एक जैसे हैं, लेकिन ट्रंप बहुत व्यवहारिक हैं। वह भारत को एक महत्वपूर्ण साथी के तौर पर नहीं देखते, क्योंकि उनकी नजर में भारत, चीन से टक्कर लेने के लिए बहुत कमजोर है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें