फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में अमेरिकी विदेश मंत्री का खुलासा, US-नॉर्थ कोरिया से सीधे बातचीत के लिए तैयार

Sun, 01 Oct 2017 01:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
china
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने शनिवार को अमेरिका और उत्तर कोरिया गतिरोध पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश परमाणु मामलों पर जारी विवाद पर बातचीत के लिए सीधे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि यूएस, उत्तर कोरिया की तरफ से बात करने की इच्छा की जांच कर रहा था।
विज्ञापन


पढ़ें: अफगानिस्तान-अमेरिका का ज्वाइंट ऑपरेशन, पाकिस्तान और ISIS के 22 आतंकी ढेर

रिक्स ने कहा कि हम अंधेरे की स्थिति में नहीं हैं। प्योंगयांग के साथ हमारे पास बातचीत के कई माध्यम हैं। टिलरसन ने ये बातें चीन यात्रा के दौरान कहीं।  उन्होंने कहा कि हमारे पास उत्तर कोरिया से बातचीत के तीन माध्यम हैं।टिलरसन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात की। 

पढ़ें:अमेरिका का चहेता कहे जाने पर नाराज हाफिज, पाक विदेश मंत्री को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस

टिलरसन ने स्पष्ट किया कि अमेरिका, उत्तर कोरिया को परमाणु शक्ति के रूप में मान्यता नहीं देगा।उन्होंने कहा कि ट्रंप सरकार का मकसद किम जोंग को बाहर करने का नहीं था। टिलरसन से पूछा गया कि क्या वो इस गतिरोध को सुलझाने में चीन संपर्क का माध्यम है तो उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास अपने माध्यम हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें