फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने फिर बढ़ाई अमेरिका की चिंता, शिकार बने पत्रकार, वजह बना वीजा

Fri, 24 Aug 2018 11:32 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी दूतावास ने कहा कि वह चीन में विदेशी और घरेलू पत्रकारों के काम पर पाबंदियों को लेकर ‘‘बहुत चिंतित’’ है। यह बयान तब आया है जब चीन ने बज्जफीड न्यूज के लिए अमेरिकी संवाददाता को वीजा दोबारा जारी करने से मना कर दिया।

विज्ञापन


कम्युनिस्ट सरकार द्वारा वीजा आवेदन खारिज करने के बाद संवाददाता मेघा राजगोपालन को देश छोड़ना पड़ा। इसे संवेदनशील माने जाने वाले विषयों पर उनके काम को लेकर सजा के तौर पर देखा जा रहा है। चीन ने राजगोपालन के निष्कासन के पीछे की वजह पर कोई जानकारी नहीं दी और दूतावास के बयान में उनके नाम का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन


दूतावास ने कहा कि चीन में बेहतर आजादी आवश्यक है क्योंकि इसका परस्पर संबंध अमेरिका में चीनी मीडिया को मिलने वाली आजादी से है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें